मड़ेपुर निवासी राजेश की पत्नी अनीता का भीतरगांव सीएचसी में आपरेशन से प्रसव कराया गया। जन्मे नवजात बेटे का वजन मात्र एक किलो 80 ग्राम था। बच्चा श्वसन संकट सिंड्रोम से ग्रसित था। फिर सीएचसी ने नवजात को बचाने की ठानी और पांचवें दिन मिली सफलता ने दंपती और डाक्टरों में खुशियां भर दी।