भीतरगांव इलाके में रोशनी के त्योहार में शराब पीकर वाहन चलाने से हुई दुर्घटनाओं में सोमवार व मंगलवार दोनों दिनों हार्न बजाती एम्बुलेंस सड़कों में दौड़ती सुनाई देती रहीं। भीतरगांव चिकित्साधीक्षक डॉ. मनीष प्रकाश तिवारी ने बताया विभिन्न दुर्घटनाओं में एक दर्जन घायल भीतरगांव अस्पताल पहुंचे। गंभीर छह घायलों को हैलट भेजा गया। इनमें एक वृद्धा व एक वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।