भीतरगांव क्षेत्र में बेतहाशा गिरते जलस्तर ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वर्तमान में गेहूं की फसल की सिंचाई का काम जोरों पर है। खेतों की प्यास बुझाने के लिए डीप बोरिंग वाले ट्यूबवेल दिन-रात चलाए जा रहे हैं। अत्यधिक दोहन के कारण भूजल का दबाव कम हो गया है, जिससे साधारण बोरिंग वाले निजी नलकूप और सरकारी हैंडपंप 'धोखा' देने लगे हैं।