भीतरगांव विकास खंड के अकबरपुर बरुई गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर हर जल के तहत बिछाए गए पाइप लाइन टूट रही है। यही हाल विकासखंड के अधिकतर गांवों में है। पेयजल सप्लाई छोड़ते ही गांव की गलियों में पानी ही पानी बहता दिखता है। दिनभर दोनों टाइम तकरीबन बीस हजार लीटर पानी सड़कों से नालियों में बह जाता है।