साढ़ साधन सहकारी समिति में दो दिन में एक हजार बोरी यूरिया खाद शनिवार दोपहर दो बजे तक बिक गई। कम संख्या होने से महिला किसानों को दूसरे दिन प्राथमिकता के साथ खाद दी गई। शुक्रवार को महिलाओं की लाइन न लग पाने से खाद लेने से वंचित रह गई थी। धक्कामुक्की के चलते महिलाओं की लाइन नहीं लग पाती, शनिवार को सैकङों किसान वापस लौट गए। सचिव ने जल्द ही खाद आने का आश्वासन दिया है।