एमएसएमई विकास संस्थान फजलगंज में सोमवार को पीएम विश्वकर्मा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उत्पादों की बिक्री की जानकारी विषय विशेषज्ञों के द्वारा दी गई। मीशो से आए अभिषेक राणा ने मीशो प्लेटफार्म के उपयोग, पंजीकरण प्रक्रिया, उत्पादों की बिक्री और भुगतान की जानकारी दी।