सरसौल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरवामीर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारियों के लचर रवैया के कारण सड़क किनारे का नाला कई महीनो से खुला पड़ा था। जिसकी शिकायत स्थानीय दुकानदारों ने टीम अमर उजाला से की थी खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद एनएचएआई ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बुधवार की दोपहर नाले में कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई तथा उसपर पटिया लगाकर बंद कराया। दुकानदारों ने बताया इस नाले में गिरकर कई लोग घायल हो चुके थे हाईवे पर खुला पड़ा नाला जानलेवा साबित हो रहा था शिकायतों के बाद भी किसी ने सुध नहीं ली थी।