फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का असर: ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ी

कड़ाके की ठंड का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा। इस मौसम में ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ी है। साथ ही सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी व ठाकुरखेड़ा स्थित सीएचसी में रोजाना इन्हीं बीमारियों के मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल या कानपुर कार्डियोलॉजी रेफर किया जा रहा है। न्यू पीएचसी की ओपीडी में शुक्रवार को सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक 203 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें ब्लडप्रेशर और हार्ट से संबंधित मरीजों की संख्या ज्यादा रही। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे मौसम में बुजुर्ग और बच्चों का ध्यान रखना बेहद आवश्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें