फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्टेट हाईवे की लोहे की फेंसिंग तोड़कर बनाए अवैध रैंप, हादसे का खतरा

मंधना-गंगा बैराज हाईवे के किनारे लोहे की गार्डिंग फेंसिंग तोड़कर कई जगह अवैध रैंप बना लिए गए हैं। ब्लू तिराहे से गंगा बैराज तक कई स्थानों पर बिल्डरों और प्लॉट मालिकों ने अपने भूखंडों तक आने-जाने के लिए हाईवे किनारे लगी फेंसिंग को तोड़ दिया है। हाईवे पर आवारा पशुओं को आने से रोकने के लिए यह लोहे की गार्डिंग फेंसिंग लगाई गई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फेंसिंग टूटने और उसकी जगह रैंप बनने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें