फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसौल बाजार में होली की रौनक, सजी रंगों व पिचकारी की दुकानें

नरवल तहसील क्षेत्र में होली पर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सरसौल का बाजार रंगों की चमक से सराबोर है। दुकानों पर पिचकारी, गुलाल, अबीर और हर्बल रंगों की भरमार है। बच्चों के लिए गदा, तीर, फरसा और त्रिशूल आकार की पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस बार पहली बार गोल्डन रंग भी बाजार में आया है जो युवाओं और बच्चों को खूब भा रहा है। पिचकारियों की कीमत 20 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक है। व्यापारी उम्मीद कर रहे हैं कि जैसे-जैसे पर्व करीब आएगा भीड़ बढ़ेगी और बाजार गुलजार होगा। पारंपरिक खानपान में कचरी और चुररी की बिक्री शुरू हो चुकी है, वहीं मिठाई और नमकीन की दुकानों पर भी तैयारियां तेज हैं। गन्ने की खरीदारी भी हो रही है जिसका ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष महत्व है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार से ठीक पहले बाजार पूरी तरह रौनक से भर जाएगा और रंगों का यह पर्व खास अंदाज में मनाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें