फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणपुर में लगा भीषण जाम, तीन एंबुलेंस फंसी, 40 मिनट तक लोग जाम से जूझते रहे

कल्याणपुर पनकी रोड चौकी के पास शुक्रवार देर शाम भीषण जाम लग गया। जाम के चलते तीन एंबुलेंस भी फंसी रही। करीब 40 मिनट तक लोग जाम से जूझते रहे। इस दौरान एक भी ट्रैफिक का सिपाही नजर नहीं आया और ना ही स्थानीय पुलिस। कल्याणपुर चुंगी के पास तिराहे पर इंग्लिश बियर और देसी ठेका होने की वजह से यहां आए दिन जाम की स्थिति होती है। शुक्रवार शाम को भी यही कारण रहा रोड तक वाहन खड़े होने की वजह से जाम की नौबत आ गई। देखते ही देखते करीब एक किलोमीटर तक जाम लग गया। इस दौरान तीन एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। चौबेपुर निवासी रामकिशोर तिवारी अपनी पत्नी को लेकर कल्याणपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करने आए थे उन्हें सांस की बीमारी है। उन्होंने बताया कि जाम लगने से मरीज को काफी दिक्कत हुई है बहुत परेशानी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें