हरदोई जिले में सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की बिजली बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाल ब्रजेश राय ने बताया शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।