घाटमपुर संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील परिसर में मौजूद फॉरेंसिक कन्नौज में तैनात दरोगा संतोष कुरील को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा। वर्ष 2022 में महिला ने दरोगा पर 376 का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें एफआर लग चुकी है। दरोगा ने महिला को कह दिया कि मुकदमा करके क्या कर लिया। इससे चिढ़ कर महिला व उसकी दो बेटियों ने पिटाई की। महिला क्षेत्र के चंवर गांव की निवासी बताई जा रही है।