महाराजपुर के हाथीपुर गांव में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से चार बीघे पकी खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। सरसौल निवासी कृष्ण कुमार यादव ने बताया उनके खेत हाथीगांव में है जो बटाई में दे रखे थे। बताया कि पास से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आई है। आग में अशोक सिंह व संजय सिंह के भी कई बीघे गेहूं जल गए।