फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर में जाजमऊ हाईवे के पेट्रोल पंप में खड़ी कार में लगी आग

जाजमऊ हाईवे पर स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप में सीएनजी गैस भराने के दौरान खड़ी कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार के निकट खड़े चालक और कार सवार तीन युवक जान बचाकर भागे। घटना मंगलवार दोपहर बाद की बताई गई है। मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मियों ने सीज फायर की मदद से आग पर काबू पाया। समय पर आब बुझाए जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान किसी ने कार का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया कि पेट्रोल पंप जाजमऊ हाईवे के त्रिभुवनखेड़ा क्षेत्र का है। हालांकि अमर उजाला वायरल हुए वीडियो की पुष्टि नहीं करता। गंगाघाट पुलिस ने वीडियो उनके क्षेत्र का न होने की बात कहकर जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें