फतेहपुर न्यायालय से पत्नी और बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद सात नवंबर को फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी सजायाफ्ता आरोपी रामभरोसे को पुलिस ने नौ दिन की कड़ी खोजबीन के बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा के पास से गिरफ्तार कर लिया है।