फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खेत में खाद डालने के बाद पांडु नदी में हाथ धोते समय किसान की डूबने से मौत

ककवन थाना क्षेत्र के कुरेह गांव के गुलरहा निवासी किसान निर्भय (40) की पांडु नदी में डूबने से मौत हो गई। खेत में खाद डालने के बाद नदी में हाथ धोते समय अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार निर्भय खेत में खाद डालने गया था। खाद डालने के बाद वह पांडु नदी के किनारे हाथ धोने पहुंचा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें