फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मिश्री बाजार में जोरदार धमाका, पांच घायल, कई दुकानों और घरों की दीवारों में आई दरार

बुधवार शाम करीब 7:30 बजे मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार में मरकस वाली मस्जिद के पास तेज धमाका होने से हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि 500 मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। अचानक हुए विस्फोट से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ पड़े। धमाके की तीव्रता से आसपास की कई दुकानों और घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। धमाके की सूचना पर मूलगंज समेत कई थानों का फोर्स और बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें