कानपुर कल्याणपुर क्षेत्र के नया शिवली रोड पर इन दिनों धूल के गुबार लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। सड़क पर लगातार उड़ रही धूल से आवागमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों को आंखें बंद कर रास्ता पार करना पड़ रहा है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है।