फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के मासूम को नशेबाज ने बदनीयती से उठाया

नौबस्ता थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक नशेबाज ने घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के मासूम को बदनीयती से उठा लिया। कुछ दूर खाली पड़े प्लॉट में ले जाकर मनमानी करनी चाही लेकिन मासूम के बाबा वहां पहुंच गए। आरोपी ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाक्षेत्र निवासी बुजुर्ग की घर के बाहर दुकान है। मंगलवार दोपहर ढाई साल का पौत्र घर के बाहर खेल रहा था। वह प्यास लगने पर पानी पीने अंदर गए। लौटे तो देखा पौत्र वहां नहीं था। उसकी तलाश शुरू की तो लोगों ने बताया कि इलाके की आटा चक्की संचालक राजू पाल उनके पौत्र को लेकर खाली प्लॉट की ओर गया है। वह वहां पहुंचे तो प्लॉट के अंदर से मासूम की रोने की आवाज आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें