फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. उदयनाथ ने संभाली सीएमओ की कुर्सी, डॉ. हरिदत्त नेमी वापस गए

लखनऊ के एक आला अधिकारी के दखल के बाद डॉ. हरिदत्त नेमी सीएमओ की कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार हुए। हालांकि डॉ. नेमी ने इन्कार करते हुए कहा कि उनकी शासन के किसी आला अधिकारी से बात नहीं हुई। प्रशासन और पुलिस के स्थानीय अफसरों ने ही बात की थी। सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात को डॉ. नेमी कार्यालय में खुद ताला डालकर चले गए थे। गुरुवार सुबह उन्होंने खुद ताला खोलकर कार्यालय में प्रवेश किया और रजिस्टर आदि देखे। दोपहर में कार्यालय के अफसरों को बुलाकर बैठक भी की। इसमें उन्होंने कोर्ट के आदेश का हवाला देकर बताया कि न्यायालय के आदेश पर ही वह इस कुर्सी पर बैठे हैं। साथ ही उन्होंने सभी को अपना-अपना काम करने की सलाह दी। इसके बाद लखनऊ के आलाधिकारी ने मंडल के अधिकारी को फोन किया। इसके बाद प्रशासन के एक अफसर और एसीपी चकेरी सीएमओ कार्यालय पहुंचे। अफसर ने सीएमओ को शासन के आदेश का हवाला दिया, इसके बाद ही डॉ. नेमी कार्यालय छोड़कर गए। सीएमओ डॉ. उदयनाथ ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधिकारी से प्रकरण सुलझाने के संबंध में बात की थी। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि वह सीएमओ कार्यालय कानून व्यवस्था संभालने के लिए गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें