फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुआ विवाद, युवती के शोर मचाने पर पुलिस ने रुकवाई बस

राजस्थान से कानपुर आ रही प्राइवेट बस में शनिवार को मोबाइल चार्जिंग को लेकर महिला यात्री व बस चालक की पत्नी में मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर शांतिभंग की कार्रवाई की है। शाहजहांपुर के सुभाषनगर निवासी पारुल सिंह भाई नितिन के साथ राजस्थान से लौट रही थी। दोनों अहमदाबाद से बस में सवार हुए। बस को जिला जालौन के थाना डकोर के ग्राम गुडाह निवासी सोनू विश्वकर्मा चला रहा था। बस में उसकी पत्नी रेनू, साथी अभिषेक सिंह और मो. सलीम उर्फ मोनू भी थे। कानपुर की सीमा में पहुंचते ही सुबह करीब 10 बजे मोबाइल चार्जिंग को लेकर रेनू और पारुल में मारपीट शुरू हो गई। नितिन ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो बस चालक के साथियों ने उसे भी पीट दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें