कानपुर के घाटमपुर स्थित पतारा ग्राम पंचायत में चार साल पहले बनाए गए खेल के मैदान की आज तक सुध नहीं ली गई है। सिर्फ बाउंड्री वॉल बनाकर छोड़े गए इस मैदान में बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव है, जिसके चलते अधिकांश ग्रामीणों को यह तक नहीं पता कि यहां कोई खेल का मैदान भी है।