कार्तिक मास में कालपी रोड के समीप श्री कृपा धाम मंदिर में चल रही श्री राम कथा में दूसरे दिन गौरी शंकर विवाह की कथा सुनाई गई। माता पार्वती के गुणों के प्रसंग को सुनते हुए उसकी व्याख्या को जानते हुए भगवान भोलेनाथ को नींद आ गई और बाबा समाधि में चले गए। कथा में मुख्य यजमान सुनील कपूर, सपना कपूर, आचार्य प्रमोद तिवारी, व्यवस्थापक राजीव चतुर्वेदी, पंकज झा, दिशा कपूर, श्रुति कपूर के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।