फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गुरु रामदास महाराज के प्रकाश पर्व पर शबद-कीर्तन से संगत हुई निहाल

गुरु रामदास महाराज का प्रकाश पर्व मंगलवार को मोतीझील परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। धार्मिक दीवान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बोले सो निहाल के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप कीर्तन के साथ मोतीझील मैदान में लाया गया। शोभायात्रा में पंज प्यारे आगे चले और संगत ने जाप किया। दीवान में 52 बहनों ने सुखमणि साहिब का पाठ किया। कुलदीप कौर और नीना ने रहरास साहिब का पाठ किया, जबकि इंद्रपाल कौर और रणजीत कौर ने शबद-कीर्तन प्रस्तुत किया। मीरी पीरी बाल सखा परिवार के बच्चों ने गुरमत प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पुरस्कार जीते। अखंड कीर्तन जत्थे ने शबद गायन किया। शिमला से आए गुरप्रीत सिंह ने वाहेगुरु सिमरन कराया, वहीं दिल्ली से आए जगजीत सिंह ने भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह को उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा और महानगर अध्यक्ष रविंद्र सिंह रिंकू ने सम्मानित किया। यहां लंगर भी हुआ। कार्यक्रम में सुखविंदर सिंह लाडी भल्ला, हरमीत सिंह, कुलबीर महाजन, जसवीर सिंह मल्होत्रा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें