भीतरगांव ब्लॉक के उमरी गांव में अष्टमी पूजा के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ कर दिया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर नवरात्र की बधाई भी दी। मां दुर्गा की पूजा के लिए बड़ी संख्या में भक्तों ने मां का जयकारा लगाते हुए उनके पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और देवी को नमन किया।