बिठूर के पत्थर घाट स्थित प्राचीन महाकालेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान के बाद भोले के भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने गंगा स्नान कर भगवान महादेव का पूजन-अर्चन किया और गंगाजल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।