फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेले गए फाइनल मैच, देवांग और दिव्यांशी ने जीती ट्रॉफी

शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 07:07 PM IST

कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंतिम दिन रविवार को फाइनल मैच खेले गए। बालक वर्ग में देवांग तोमर और बालिका वर्ग में दिव्यांशी गौतम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी, विशिष्ट अतिथि एमएलसी अरुण पाठक, आरएसओ ग्रीनपार्क भानु प्रसाद, डॉ. मोहित अग्रवाल, डॉ. एके अग्रवाल, मनोज पांडे व संजीव दीक्षित ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कानपुर के शार्दुल एवं कंदर्प खत्री को अंडर 13 राज्य प्रतियोगिता में दोहरी सफलता हासिल करने के लिए कानपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की तरफ से 5100-5100 रुपये दिए गए। इस मौके पर डीपी सिंह, महीप सक्सेना, हेमंत तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, आशुतोष सत्यम झा, अरुण दबे, केशव द्विवेदी, आशीष गौड़ आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें