डीबीएस कॉलेज में चल रहे रोजगार मेले में शनिवार को होटल इंडस्ट्री के दिग्गजों ने युवाओं को कड़वी मगर सच्ची सलाह दी। शहर के नामी होटल लैंडमार्क के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के दौरान पाया कि अधिकांश अभ्यर्थियों के पास योग्यता तो है, लेकिन वे ग्रूमिंग और 'प्रेजेंटेशन' के मामले में काफी पीछे हैं।