इंडियन मेनोपॉज सोसाइटी की ओर से मेडिकल कॉलेज सभागार में 30वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजित किया गया। शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार ने दीप जलाकर किया। बाद में गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, हैदराबाद, उत्तर प्रदेश से आए डॉक्टरों ने अपने राज्य की वेशभूषा में रैंप पर वाॅक किया। शहर की टीम ने वंदना प्रस्तुत की। प्रो. डॉ. सीमा द्विवेदी ने महिषासुर मर्दनी का रूप धारण कर नारी शक्ति ही संपूर्ण शक्ति है, का संदेश दिया।