पुरवामीर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर क्रिकेट अकादमी एक ऐतिहासिक क्षण की ओर अग्रसर है। मंगलवार की रात यहां दूधिया रोशनी में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि यह पहला अवसर है जब किसी स्थानीय टूर्नामेंट का फाइनल रात्रिकालीन रोशनी में आयोजित हो रहा है। इस आयोजन ने न केवल खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया है, बल्कि क्षेत्रीय खेल संस्कृति को भी नई दिशा दी है।