फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भोर पहर से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव व बम बम की आवाज से शिवालय गुंजायमान हो गए। सुबह से महिलाएं घर के नजदीक स्थित शिव मंदिरों में पूजन सामग्री आदि लेकर पहुंच गईं। मंदिरों के आस - पास का नजारा पूरा भक्तिमय हो गया। घरों में भी भगवान शंकर की पूजा अर्चना स्तुति की। बेल पत्र, भांग, धतूरा, फूल, माला आदि अर्पित कर बाबा भोलेनाथ से सुख समृद्धि की मनोकामना की। भोर से देर रात तक दर्शन के लिए भक्तों का जमवाड़ा लगा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें