श्री जंगली देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को किदवईनगर स्थित सिद्धपीठ श्री जंगली देवी मंदिर में खजाना वितरित हुआ। जिसे पाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। शाम चार बजे से खजाना वितरण शुरु हुआ और शाम सात बजे तक चला। इसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने लाइन में लगकर मां का खजाना प्राप्त किया। माया वर्मा, कृष्ण स्वरूप मिश्रा, ज्ञान प्रकाश पांडेय, मनोज कपूर, कैलाश पाल, रमेश कुमार तिवारी, सुनील त्रिपाठी आदि शामिल रहे।