कानपुर के भीतरगांव विकास खण्ड ग्राम पंचायत साढ़ से निकली रामगंगा नहर पर नव निर्मित पुल चालू होने के दो माह बाद ही दरारें दिखने से सपा पूर्व विधायक व कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। पूर्व विधायक सोमवार दोपहर पुल के निरीक्षण के लिये मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पुल में उभरी दरारों को भ्रष्टाचार की दरारें बताकर जिलाधिकारी से उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच कराने की मांग की है।