फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी शराब ठेके के सेल्समैन ने मालिक पर जबरन कार्य करवाने का लगाया आरोप

महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव स्थित देशी शराब ठेके पर सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब ठेके के सेल्समैन प्रशांत राजभर ने मालिक और मैनेजर पर जबरन काम करवाने और वेतन न देने का आरोप लगाया। प्रशांत का कहना है कि वह दो महीने से काम कर रहा है और पिछले एक सप्ताह से घर जाने की अनुमति मांग रहा था लेकिन मालिक ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसी बीच गड्डी मिलाने पर दो पेटी शराब कम निकली जिसे लेकर मैनेजर ने सवाल किया तो प्रशांत ने कहा कि वह अपनी सैलरी से पैसे चुका देगा, इसके बावजूद उसे घर जाने से रोका जा रहा है। मामले ने तब तूल पकड़ा जब प्रशांत ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन विवाद शांत न होने पर स्थानीय पुलिस को बुलाना पड़ा। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी में बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया। सेल्समैन प्रशांत का आरोप है कि मैनेजर ने उस पर 19 पेटी गायब होने का ठीकरा फोड़ा और जबरन दुकान पर काम करने के लिए दबाव बनाया। वहीं मैनेजर विमल ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सेल्समैन की गड्डी शॉर्ट चल रही है और उसे चार हजार रुपए दिए जा चुके हैं जबकि साढ़े सत्रह हजार रुपए का हिसाब बाकी है जो मालिक के आने पर किया जाएगा। वहीं प्रकरण में महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें