फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़कों को माला-अगरबत्ती चढ़ाकर कांग्रेस ने जताया विरोध

कानपुर के दक्षिण क्षेत्र की जर्जर और जानलेवा सड़कों पर जलभराव से परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता और महानगर महासचिव एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सीता अग्निहोत्री के नेतृत्व में महिलाओं ने बर्रा दो की खस्ताहाल सड़कों पर फूल-मालाएं चढ़ाई और अगरबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। महिलाओं ने बताया कि टूटी सड़कों और जलभराव से आम जनमानस परेशान हैं। पवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी का सपना दिखाया और गड्ढा सिटी बना दिया। सड़कें जान ले रही हैं लेकिन न जनप्रतिनिधि जाग रहे हैं और न ही प्रशासन।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें