पनकी धाम स्टेशन जाने वाली सड़क की हालत जर्जर है। सड़क पर बड़ी-बड़ी रोड़ी पड़ी होने के कारण निकलने वाले वाहनों के पहिए के नीचे आने से छिटक कर सड़क के दोनों तरफ बने मकान की खिड़कियों में लगे शीशे टूट रहे हैं। लोगों को भी चोट लगने का डर सताता रहता है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि इस दौरान अगर कोई व्यक्ति अपने मकान के बाहर अगर खड़ा होगा तो उसे गंभीर चोट लग सकती है।