साढ़ थाने के नवनिर्मित भवन में आज पुलिसकर्मियों का एक अलग ही रूप देखने को मिला। होली के गानों पर झूमते जवानों ने न केवल जमकर रंग खेला, बल्कि एक-दूसरे के कुर्ते फाड़कर इस पारंपरिक मस्ती का पूरा आनंद लिया। नए भवन में गूंजते ठहाकों ने साबित कर दिया कि वर्दी के पीछे भी एक जिंदादिल इंसान होता है।