कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव के पास क्रोमियम युक्त कचरा मिलने से बड़ा पर्यावरणीय संकट खड़ा हो गया है। इसके प्रभाव से फतेहपुर सीमा से लगे पांच गांवों के हैंडपंपों का पानी जहरीला हो गया है, जिससे लगभग 30 हजार की आबादी प्रभावित है और लोग टैंकर के पानी पर निर्भर हैं। मामले की जांच के लिए मंगलवार को लखनऊ से विशेष टीम पहुंचेगी।