बुधवार को मंधना चौकी के सामने दोपहर करीब 3:40 पर कासगंज फर्रुखाबाद एक्सप्रेस कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही थी तभी एक गए एक्सप्रेस ट्रेन के सामने आ गई। ट्रेन के इंजन में फंसकर गोवंश करीब 300 मीटर तक घसीटती चली गई। ट्रेन चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी करीब आधे की कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश के छत विछत शरीर को ट्रेन के नीचे से हटाया गया इसके बाद करीब 3:15 पर ट्रेन फिर रवाना हो सकी इस दौरान ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों को भी रोकना पड़ा। घटना मंधना रेलवे क्रॉसिंग के पास की होने की वजह से करीब 40 मिनट तक मंधना रेलवे क्रॉसिंग बंद रही इस वजह से दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई।