फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार का टायर फटा, ट्रक से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार

महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल ओवरब्रिज के पास सोमवार को कानपुर–प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया। एक औरा कार का पिछला दाहिना टायर अचानक फटने से वाहन अनियंत्रित होकर फतेहपुर की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गया। गनीमत रही कि कार सवारो को राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। छोटे-बड़े वाहन रेंग-रेंग कर निकलते रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। लगभग 20 से 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं सरसौल चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुए हादसे के बाद भी चौकी इंचार्ज सहित कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा और ना ही फोन उठाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें