संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में रविवार को अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन मिशन के अंतर्गत नगर के घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए मंडल के सदस्यों द्वारा साफ-सफाई कराई गई। मौके पर रहे लोगों को गंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। मिशन के सैकड़ों सेवादारों ने गंगा तट पर पहुंचकर आनंद घाट और बालू घाट पर सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सुबह आठ से 11 बजे तक अभियान चलाया गया। मिशन में रहे 200 सेवादारों द्वारा घाटों पर साफ-सफाई कराते हुए मौजूद लोगों को गंगा नदी व उसके आस पास के स्थान को स्वच्छ रखने को लेकर जागरूक किया गया। इसमें सेवादारों द्वारा घाटों पर फैली पॉलिथीन, फूल-मालाएं, दोना-पत्तल, प्लास्टिक की बोतलें, कपड़े और अन्य गंदगी को एकत्र करते हुए उनका भू-विसर्जन किया गया। अभियान में छात्र-छात्राओं ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। मुख्य रूप से सिद्ध किशोर शर्मा, शीतला शरण मिश्रा, राधा किशन,राजा अजीत दीक्षित समेत अन्य कई मंडल के कई लोग रहे।