फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का आयोजन, 99 यूनिट रक्तदान हुआ

श्री अमरनाथ सेवा मंडल की ओर से गोविंदनगर स्थित अमरेश्वर भवन में रविवार को 41वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के पूर्व महामंत्री स्व. प्रदीप अरोड़ा दीपू भैया की पुण्यस्मृति में आयोजित शिविर में मेडिकल काॅलेज की ब्लड बैंक टीम ने कुल 99 यूनिट रक्त संग्रह किया। शिविर का शुभारंभ मेघराज अरोड़ा ने किया। शिविर में संस्था के सदस्य नवीन तुलसानी समेत उनके परिजन नरेश, प्रणव, मुस्कान, दिव्या और कविता ने रक्तदान किया। यहां पर अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री एसके त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सर्राफ, नरेश तुलसानी, राजू चोपड़ा, अंजनी निगम, आदित्य त्रिपाठी, संजीव गुप्ता, आशुतोष गुप्ता आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें