फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव सीएचसी: भीषण गर्मी से राहत के लिए विशेष वार्ड और जंबो कूलर की व्यवस्था

Shikha Pandey Updated Wed, 22 Apr 2026 08:24 PM IST

भीतरगांव क्षेत्र में बढ़ती तपिश और भीषण गर्मी को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मरीजों को चिलचिलाती धूप और लू से राहत दिलाने के लिए अस्पताल परिसर में दो जंबो कूलर लगाए गए हैं।चिकित्साधीक्षक डॉ मनीष तिवारी ने बताया कि गर्मी के कारण बढ़ने वाली बीमारियों और हीटवेव की आशंका को देखते हुए अस्पताल में एक विशेष वार्ड आरक्षित किया गया है। इस वार्ड में लू से प्रभावित मरीजों के लिए दवाओं और उपचार के पुख्ता इंतजाम हैं, ताकि आपात स्थिति में उन्हें तत्काल राहत दी जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें