गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति की ओर से गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी में भगत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। सुबह श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के अखण्ड पाठ समाप्ति उपरान्त भगत नामदेव जी की वाणी पढ़ी गई। इसके बाद चरण सुहावा यात्रा का स्वागत विदाई समारोह गौशाला चौराहे पर श्री गुरू नानक सतसंग सभा बाबा नामदेव समिति सिख पंजाबी वेलफेयर सोसाईटी खालसा समिति किदवई नगर में किया गया। यहां लंगर हुआ।