मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत गंगाघाट नगर पालिका ने आनंद घाट पर गंगा आरती स्थल का सुंदरीकरण का काम सोमवार को शुरू कराया। गंगा आरती स्थल का निर्माण, घाट तक आवागमन के लिए सीढ़ियों का निर्माण, मंदिर का विकास तथा सुंदरीकरण का कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के नागरिकों एवं श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात साबित होगी। पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि संदीप पांडेय ने कार्य शुरू होने का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण करीब तीन माह से कार्य बंद हो गया था, जिसे अब चालू कराया गया है।