फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक भर्ती परीक्षा: टमाटर लाल किस कारण होता है प्रश्न देख उड़े अभ्यर्थियों के रंग

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन सामान्य अध्ययन में औसत प्रश्न पूछे गए। इसमें में आम की संकर प्रजाति रत्ना किस संस्करण की है, टमाटर का लाल रंग किस पिगमेंट के कारण होता है और उत्तर प्रदेश के किस शहर को राष्ट्रीय स्वच्छ शहर पुरस्कार में तीसरा स्थान मिला जैसे प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को सोचने के लिए मजबूर किया। अंग्रेजी में ग्रामर से बहुत कम प्रश्न पूछे गए जबकि लिटरेचर से गहराई वाले प्रश्न अधिक रहे। रविवार को पहली पाली की परीक्षा के लिए 39 और दूसरी के लिए 12 केंद्र बनाए गए थे। प्रश्नपत्र में कुल 150 प्रश्न पूछे गए, जिनमें सामान्य अध्ययन (जीएस) के 30 और मुख्य विषय अंग्रेजी के 120 प्रश्न शामिल थे। परीक्षा का समय दो घंटे निर्धारित था। पहली पाली में कुल 16,832 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 8,983 उपस्थित और 7,849 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में कुल 4,997 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 3,343 उपस्थित और 1,654 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 21,829 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 12,326 ने ही परीक्षा दी। अभ्यर्थियों से बातचीत:: अंग्रेजी में ग्रामर नाम मात्र का था, लिटरेचर भारी रहा। जीएस के कुछ सवालों ने उलझाया। - अनिल मौर्या, रायबरेली लिटरेचर के प्रश्न सीधे नहीं थे, सोचकर जवाब देना पड़ा। ग्रामर से कम सवाल पूछे गए। - शिखा केसरवानी, महोबा अंग्रेजी पेपर ने समय ज्यादा लिया खासकर अभिकथन वाले प्रश्नों ने। जीएस में भी उलझाने वाले सवाल रहे। ---प्रकाशिनी, फतेहपुर लिटरेचर मजबूत था, तभी पेपर आसान लगा। कुछ सवालों को हल करने में अधिक समय लगा। - शिखा द्विवेदी, जालौन

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें