जूही स्थित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में बृहस्पतिवार को श्री गणेश महोत्सव में कई झांकियां प्रस्तुत की गईं। कलाकारों ने राधा-कृष्ण, कृष्ण सुदामा चरित्र, हनुमान, शिव पार्वती के नृत्य की झांकी प्रस्तुत की। भक्तिगीतों पर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राजू दुबे, गिरीश माहेश्वरी, सुनील मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, राजेश्वर, विनय शुक्ला , आशीष जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।