फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन और पवन गंगा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को भौती स्थित ग्रोवेल सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान जीवनदान साबित होता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रक्त संग्रह किया गया। आयोजन में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें