फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना जवान की सड़क हादसे में मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Jan 2026 11:33 PM IST

महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिलसहरी गांव निवासी वायुसेना के जवान पुष्कर मिश्रा की ललितपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम हाईवे 44 पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी जिसमें पुष्कर मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके साथी जितेंद्र कुशवाहा का इलाज जारी है बुधवार को जब पुष्कर का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो हर आंख नम हो उठी। वायुसेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी और नरवल के ड्योढ़ी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पुष्कर 2006 से वायुसेना में कार्यरत थे और हाल ही में निवृत्त होकर भोपाल में प्रशिक्षण के दौरान हादसे का शिकार हुए है। तीन वर्ष पूर्व उनका विवाह सरिता से हुआ था परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं गांव के लोग उन्हें हंसमुख और देशभक्ति से ओतप्रोत व्यक्तित्व के रूप में याद कर रहे हैं। अंतिम संस्कार में प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर, ग्राम प्रधान तिलकधारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें